Sunday, November 8, 2020

मज़दूर


तैंतीस करोड़ देवताओं के अलावा

मग्न हैं, समाधिस्थ,

कई अन्य देवता भी,

अपने हाथों में सृजन  की सामग्री लिए,

अनेक स्वर्गों की रचना में।

धारा में खड़े, धारा के विरुद्ध,

विशाल प्रकृति के निभृत कोनों में,

वे किसी क्षण को 

मंत्रविद्ध कर देते हैं——

जादुई उँगलियों के स्पर्श से

बना डालते हैं ऐसी सृष्टि 

जो मरुभूमि की रेत के नीचे

छुपे हुए नगीने की तरह,

अवसाद और कोलाहल के बीच

दूर से चमकते हैं।


वीणा सिंह

No comments:

Post a Comment